ग्रामसभा में कसबा पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

ग्रामसभा में कसबा पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
77वें गणतंत्र दिवस पर पंचायत को बाल-अनुकूल, हेल्दी व महिला-अनुकूल बनाने पर हुई चर्चा
शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के कसबा पंचायत में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया कलानंद सिंह ने की. इस दौरान पंचायत को बाल-अनुकूल, हेल्दी एवं महिला-अनुकूल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. मुखिया कलानंद सिंह ने पंचायत में चल रहे विकास कार्यों व आगामी प्राथमिकताओं की जानकारी ग्रामीणों को दी. वहीं पिरामल फाउंडेशन की गांधी फेलो सुष्मिता सिन्हा ने ग्रामीणों को फाइलेरिया रोग के प्रति जागरूक किया. उन्होंने 10 फरवरी से शुरू होने वाले एमडीए अभियान की जानकारी देते हुए सभी से दवा का सेवन करने की अपील की. ग्रामसभा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए सामूहिक शपथ लिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










