पति पर अवैध संबंध का आरोप, विरोध करने पर पत्नी से की मारपीट

थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति पर रिश्ते की भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है.
पंजवारा. थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने ही पति पर रिश्ते की भाभी के साथ अवैध संबंध बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि पति ने बीती रात उसकी जमकर पिटाई की और घर से निकाल दिया. महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसकी सास और ससुर ने भी पति का साथ दिया. पीड़िता ने थाना में दिए लिखित आवेदन में बताया कि पिछले चार-पांच महीने से उसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है, बावजूद इसके पति आये दिन उसे प्रताड़ित करता है. महिला ने आवेदन में यह भी जिक्र किया है कि पति का रिश्ते की भाभी के साथ अनैतिक संबंध है, जिसका विरोध करने पर वह अक्सर उसके साथ मारपीट करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है. पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




