हाइवा व ट्रक के बीच टक्कर में हाइवा चालक गंभीर

हाइवा व ट्रक के बीच टक्कर में हाइवा चालक गंभीर
पंजवारा. भागलपुर- दुमका मुख्य मार्ग पर बाराहाट थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के समीप मंगलवार की सुबह हाईवा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस घटना में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयी. जबकि हाइवा का चालक संजय ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन- फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट पहुंचाया गया. जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. वहीं घटना के बाद सड़क पर जाम लग गयी, बाद में क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन के सहारे हटाया गया. थानाध्यक्ष दीपक पासवान ने बताया कि घायलों का इलाज करायी जा रहा है, जबकि क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




