ePaper

गर्भवती महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

Updated at : 09 May 2025 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं के लिए लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शुक्रवार को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

पंजवारा. प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा योजना के तहत शुक्रवार को बाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. एसएस दास ने किया. इसमें प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से आयी गर्भवती और धात्री महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किये गये. शिविर में महिलाओं की ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, वजन, एचआईवी, एनसी (न्यूट्रिशन काउंसलिंग), फैमिली प्लानिंग सहित अन्य आवश्यक जांच की गयी. जांच के उपरांत सभी को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करायी गयी. चिकित्सा दल में डा. राजेश कुमार, डा. ऋतु रानी, डा. अंकित कुमार एवं डा. निंलाबर नीलय शामिल थे. अस्पताल प्रबंधक मनोज कुमार एवं बीसीएम सोनीका राय की निगरानी में शिविर का संचालन सुचारु रूप से हुआ. कुल 330 महिलाओं की जांच की गयी और सभी को मुफ्त दवाएं वितरित की गयी.

शंभुगंज प्रतिनिधि के अनुसार,

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी शंभुगंज में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत शिविर आयोजित कर 210 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गयी. जहां सीएचसी के चिकित्सक डा. राजीव कुमार, डा. हिमांशु शेखर, डा. रौशन कुमार सहित कई चिकित्सक व एएनएम ने गर्भवती महिलाओं की बीपी, सुगर, एचआइबी, वजन, हिमोग्लोबिन आदि की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सारी बातों की जानकारी दिये. स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज ने बताया कि मातृत्व अभियान सफलतापूर्वक चलाया जा रहा हैं. जहां रुटीन इलाज को छोड़कर इस अभियान के तहत अब गर्भवती महिलाओं का प्रसव के पहले जांच कराया जाता है, ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच व उचित परामर्श प्रदान किया जा सके. जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक हैं. साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन