दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन महिला समेत आधा दर्जन जख्मी, रेफर

दो पक्षों के बीच मारपीट में तीन महिला समेत आधा दर्जन जख्मी, रेफर
अमरपुर. थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. जिसमें तीन महिला समेत आधा दर्जन लोग जख्मी हो गये. प्रथम पक्ष के जख्मी विवेक यादव, ज्ञानी देवी, रीता देवी व दूसरे पक्ष के प्रीतम कुमार, अमर कुमार व नैना कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. वहीं चिकित्सक ने गंभीर रुप से जख्मी विवेक यादव व प्रीतम कुमार को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी प्रीतम कुमार ने बताया कि वह अपनी निजी जमीन की घेराबंदी कर रहा था. तभी विवेक यादव आकर उक्त जमीन को अपनी जमीन बताकर घेराबंदी कार्य रोक दिया. जब विवेक को जमीन से संबंधित कागजात दिखाने की मांग किया तो उसने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. बीच-बचाव करने आये घर के अन्य सदस्यों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के जख्मी विवेक यादव ने बताया कि प्रीतम कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन उनकी निजी जमीन की घेराबंदी कर रहा था. जिसका विरोध करने पर प्रीतम कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उन्हें तथा उनके घर के महिला सदस्यों को लाठी व डंडा से प्रहार कर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा थाना में एक दूसरे विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










