शराब के साथ आधा दर्जन तो, पीने के आरोप में 10 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ आधा दर्जन तो, पीने के आरोप में 10 गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ आधा दर्जन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांका. उत्पाद विभाग के टीम ने विशेष अभियान चलाकर शराब के साथ आधा दर्जन व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसमें अमरपुर थाना अंतर्गत इटहरी नहर के समीप से 03 लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ बाइक सवार अमरपुर वैदाचक निवासी राज कुमार, सुमन कुमार व कहलगांव पकड़तल्ला निवासी वीरू कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं धोरैया थाना अंतर्गत एसडीएमवाई कॉलेज धोरैया मोड़ के समीप से 750 मिली विदेशी शराब के साथ अभियुक्त सठीयारी निवासी मनीष कुमार, मिथलेश कुमार यादव एवं सुमित कुमार को गिरफ्तार किया गया. वहीं कटोरिया थाना अंतर्गत दरवेपट्टी गांव के समीप से 50 लीटर चुलाई शराब जब्त किया गया, जबकि शराब सेवन के आरोप में 10 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद सभी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन