हरित जीविका, हरित बिहार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

हरित जीविका, हरित बिहार कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
बांका ; चांदन में संगम जीविका द्वारा बिहार सरकार के संचालित जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम के तहत संगम जीविका महिला संकुल चांदन के बैनर तले हरित जीविका, हरित बिहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बांका जिला जीविका परियोजना प्रबंधक संजय कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिसमें चांदन प्रखंड के सभी जीविका दीदी के घरों में एक-एक फलदार पेड़ लगाने का संदेश दिया गया.
चांदन में 15 हजार 775 परिवारों द्वारास गड्ढा खोदो अभियान चलाया जा रहा है. इसमें फलदार पौधा लगाया जायेगा. इस मौके पर बीपीएम वरूण कुमार, कोर्डिनेटर कुणाल सत्यपाल रेड्डी, सत्यम कुमार, सावित्री देवी, रिंकी कुमारी, आरती देवी, देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




