दो अलग-अलग गांव से शादी की नियत से युवती का अपहरण, केस दर्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Oct 2024 9:35 PM

विज्ञापन

घटना को लेकर पहले तो दोनों के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिये जाने का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पहले तो दोनों के परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गयी. पता नहीं चला तो थाना पहुंचकर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पहली प्राथमिकी में शंभुगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित परिजनों के द्वारा फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के तेलियाखार गांव के चंदन कुमार, बीरबल दास, गीता देवी, उर्मिला देवी और मोनिका दास के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है. जिसपर शादी के नियत से नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. जबकि दूसरा मामला थाना क्षेत्र के कसबा गांव के रंजीत चौधरी पिता संजय चौधरी के विरुद्ध शंभुगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिस पर शादी की नियत से दूसरे समुदाय की युवती का अपहरण कर लिये जाने का आरोप लगाया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि मामले कि जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन