बौंसी में खेल प्रोत्साहन की नई पहल : मुफ्त टी-शर्ट वितरण से जरूरतमंद खिलाड़ियों को सहारा

Updated:
विज्ञापन
बौंसी में खेल प्रोत्साहन की नई पहल : मुफ्त टी-शर्ट वितरण से जरूरतमंद खिलाड़ियों को सहारा

स्थानीय खेल प्रतिष्ठान खेल संसार गुड़िया मोड़ द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए मुफ्त टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बौंसी. स्थानीय खेल प्रतिष्ठान खेल संसार गुड़िया मोड़ द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए मुफ्त टी-शर्ट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों और उभरते खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है, ताकि वे खेल के प्रति अधिक आकर्षित हों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें. इस अवसर पर जानकारी दी गयी कि वर्तमान में सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए 5000, 10000 एवं 25000 तक की खेल सामग्री सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं. ऐसे में खेल संसार द्वारा ईमानदारी, सहयोग और गुणवत्ता के साथ खिलाड़ियों को उचित व किफायती दरों पर उच्च स्तरीय खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे बेहतर प्रशिक्षण और प्रदर्शन कर सकें. कार्यक्रम में उपस्थित शारीरिक शिक्षक मोनू रंजन ने कहा कि जब तक खिलाड़ियों को सही और गुणवत्तापूर्ण सामग्री नहीं मिलेगी, तब तक वे अपने कौशल का पूर्ण विकास नहीं कर पायेंगे. एक अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए सही सामग्री का चयन अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, शिक्षकगणों एवं शारीरिक शिक्षकों से अपील किया कि वे जरूरतमंद खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन देते हुए उन्हें गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने में सहयोग करें. मालूम हो कि मोनू रंजन पिछले 15 वर्षों से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के मिशन में लगातार सक्रिय हैं. उनका लक्ष्य है कि बांका जिला और बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक स्तर तक अपनी पहचान बनाएं.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन