विक्रमपुर मोड़ से शराब के नशे में चार युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Oct 2024 7:10 PM
पंजवारा पुलिस ने सोमवार की शाम क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ से शराब के नशे में चार युवकों को गिरफ्तार किया.
पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने सोमवार की शाम क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ से शराब के नशे में चार युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी सोनू कुमार पिता बिटेश्वर मांझी, सिंटू कुमार पिता प्रकाश मांझी, धर्मेंद्र कुमार पिता सुबोध मंडल व अमरजीत कुमार पिता श्याम सुंदर मंडल के रूप में हुईं. ये सभी झारखंड के गोड्डा जिला से शराब का सेवन कर आ रहे थे. मेडिकल जांच में इनके शराब पीने की पुष्टि हुई. इसे आर्थिक जुर्माना के लिए न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया. जानकारी पंजवारा थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










