ePaper

फ्लिपकार्ट के अधिकारी ने साइबर अपराधी के विरूद्ध थाने में दिया आवेदन

Updated at : 25 Oct 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट के अधिकारी ने साइबर अपराधी के विरूद्ध थाने में दिया आवेदन

ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के अधिकारी ने शंभुगंज थाने पहुंचकर साइबर अपराधी के विरुद्ध शिकायत की है.

विज्ञापन

शंभुगंज. ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के अधिकारी ने शंभुगंज थाने पहुंचकर साइबर अपराधी के विरुद्ध शिकायत की है. फ्लिपकार्ट के अधिकारी जयंत कुमार पाण्डेय ने बताया है कि शंभुगंज क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में फ्लिपकार्ट का हब है. जहां से साइबर अपराधी के द्वारा ऑनलाइन ही आईडी सहित ग्राहकों का डिटेल डाटा की चोरी कर ऑनलाइन सामान मांगने वाले ग्राहकों को फोन कर ऑनलाइन ही पैसा मांगते हैं. उन्होंने थाना पहुंचकर दो मोबाइल नंबर के विरुद्ध शिकायत करते हुए दोषी साइबर फ्रॉड पर कार्रवाई करने की मांग की है. फ्लिपकार्ट अधिकारी ने बताया कि अब तक लाखों रुपए से ज्यादा ऑनलाइन सामान बुक करने वाले ग्राहकों से वसूली कर चुका है. उन्होंने बताया कि पिछले तीन महीने से साइवर अपराधी के द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. अगर इसकी जांच हो तो घटना में शामिल गिरोह का ही उद्भेदन हो जायेगा. उधर शंभुगंज पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि यह साइवर अपराध का मामला है. साइवर सेल की मदद से जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन