भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों का हुआ निष्पादन

बाराहाट अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर सीओ विकास कुमार एवं अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह व पजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी.
बाराहाट. बाराहाट अंचल कार्यालय में भूमि विवाद के निबटारे को लेकर सीओ विकास कुमार एवं अपर पुलिस पदाधिकारी सूरज सिंह व पजवारा थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित की गयी. इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से भूमि विवाद के निबटारे को लेकर 11 फरियादियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. अधिकारियों ने सभी आवेदन का अवलोकन करने के उपरांत मामले की सुनवाई की. इसमें दो पक्षों के उपस्थिति में पांच मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष मामले में एक पक्ष के अनुपस्थित रहने के कारण सुनवाही नहीं हो सकी. अंचल से अगले जनता दरबार में दोनों पक्षों को मामले की सुनवाई के लिए नोटिस जारी की गयी. साथ ही जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगली बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










