राजस्व महा अभियान के तहत जयपुर पंचायत में प्रथम शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
राजस्व महा अभियान के तहत जयपुर पंचायत में प्रथम शिविर आयोजित

राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत के तेतरिया सामुदायिक भवन में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धोरैया. राजस्व महाअभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड अंतर्गत जयपुर पंचायत के तेतरिया सामुदायिक भवन में प्रथम शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं का आवेदन लिया गया. शिविर में खाताधारकों के नाम में सुधार, मृत स्वामियों के नाम हटाकर उत्तराधिकारियों का नाम दर्ज करने, बंटवारे से संबंधित मामलों को रिकॉर्ड में अपडेट करने और भूमि अभिलेखों में त्रुटियों के निराकरण की प्रक्रिया की गयी. अभियान के तहत राजस्वकर्मियों की टीम जमाबंदी की प्रतियां व आवेदन प्रपत्र वितरित कर रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें. सीओ श्रीनिवास कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व महाअभियान का मुख्य उद्देश्य भूमि संबंधी सभी लंबित मामलों का त्वरित निबटारा करना है. उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को पारदर्शी और समयबद्ध सेवा उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में आवेदन करें. आयोजित शिविर में 61 लोगों ने आवेदन दिया. इसमें 35 रैयतों ने जमाबंदी में सुधार, 25 रैयतों ने छूटी हुई जमाबंदी तथा बंटवारा आधारित नामांतरण के लिए 1 आवेदन प्राप्त हुए. शिविर में राजस्व कर्मचारी सहित पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मो हासीम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन