पुआल की टाल में लगी आग, जलकर राख
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jul 2024 12:15 AM
पुआल की टाल में लगी आग, जलकर राख
अमरपुर. थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव में रविवार की अहले सुबह आग लगने से पुआल की टाल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी लक्ष्मण यादव की पुआल की टाल से धुंआ उठता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया. शोर सुनकर पुआल के स्वामी घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबु पाने का प्रयास किया. लेकिन आग रौद्र रूप धारण करते हुए बगल के कन्हाय यादव की पुआल के टाल को अपनी आगोश में ले लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दिया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी आलोक कुमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ वाहन लेकर घटना स्थल पर पहुंचे. जहां घंटो कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबु पाया गया. लेकिन तब तक टाल में लगे सारा पुआल जलकर राख हो गया. मौके पर पुआल पुंज के स्वामी लक्ष्मण यादव तथा कन्हाई यादव ने बताया कि अगलगी की घटना में 25 हजार से भी ज्यादा की क्षति हुई है. मामले को लेकर पीड़ित ने सीओ को लिखित आवेदन देकर आपदा के तहत मुआवजा दिलाने की मांग किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










