मिर्जापुर गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज

मिर्जापुर गोलीकांड मामले में प्राथमिकी दर्ज
पंजवारा. मिर्जापुर गांव में बीते दिनो हुई गोलीबारी की घटना में मिर्जापुर निवासी रामशरण चौधरी की पत्नी लूसी देवी ने मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने अपने आवेदन में कहा है कि उसके पति रामशरण चौधरी को किसी मामले में पुलिस गिरफ्तार कर बाराहाट थाना ले गयी थी. नाथनगर निवासी उसका भाई निर्दोष कुमार उससे मिलने थाना गया था, जिसके बाद वह गांव आया. देर रात अचानक उसके पड़ोसी गोपाल चौधरी, मुरलीधर चौधरी, मुरारी चौधरी, आकाश कुमार, प्रीतम राय, गोलू राय, त्रिपुरारी चौधरी, बागेश्वरी चौधरी हथियार से लैस होकर उसके घर पहुंचे व गाली-गलौज करने लगे. जब उसके भाई ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे व उसके भाई पर गोली चला दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरे मामले में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




