रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने वाले राजस्व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

सदर अंचल के रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के मामले में अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने सदर थाना में दोषी राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है.
बांका. सदर अंचल के रजिस्टर टू में छेड़छाड़ करने के मामले में अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने सदर थाना में दोषी राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि लोधम मौजा के एक रैयत द्वारा उच्च न्यायालय में किये गये परिवार के आलोक में जिला स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया था. जिसमें जिला पदाधिकारी, एडीएम, एसडीओ एवं अंचलाधिकारी शामिल थे. उक्त टीम के द्वारा जांच में सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी संतोष कुमार चौधरी दोषी पाया गया. जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराया. इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने बताया कि जांच के दौरान दोषी पाये जाने पर सेवानिवृत्ति राजस्व कर्मचारी पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराया. आगे उन्होंने बताया कि उनके द्वारा अंचल के रजिस्टर टू में छेड़छाड़ की गयी थी. जिसके विरुद्ध में एक पक्ष के लोगों ने उच्च न्यायालय में जाकर मामला दर्ज कराया. न्यायालय द्वारा जिला व अंचल स्तर के पदाधिकारी को मामले की जांच कर दोषी पर कार्यवाही करने की बात कही थी. जिस मामले में दोषी पाये गये कर्मचारी पर कार्यवाही की गयी है. वहीं पुलिस पदाधिकारी ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










