साइकिल सवार की मौत के बाद मां ने कार व चालक पर दर्ज करायी प्राथमिकी
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 07 Feb 2026 7:55 PM
विज्ञापन
कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक सूर्यकांत कुमार पिता हरिनारायण मंडल ग्राम बभनगामा उम्र 28 की उपचार के दौरान शनिवार को मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी.
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी साइकिल सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
बाराहाट. भेड़ा मोड़-पंजवारा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को लबोखर गांव के समीप कार की टक्कर से साइकिल सवार युवक सूर्यकांत कुमार पिता हरिनारायण मंडल ग्राम बभनगामा उम्र 28 की उपचार के दौरान शनिवार को मायागंज भागलपुर में मौत हो गयी. घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घटना को लेकर मृतक की मां उषा देवी ने शनिवार को बाराहाट थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात कार चालक एवं कार पर मामला दर्ज कराया है. हालांकि हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया था. सूर्यकांत का शव शनिवार को जैसे ही उसके पैतृक गांव बभनगामा पहुंचा, मृतक के घर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान माता-पिता एवं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हुई है. मृतक की मां के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है, कार्रवाई की जा रही.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










