दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता व पुत्री जख्मी, रेफर

Updated:
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पिता व पुत्री जख्मी, रेफर

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर कापरीचक गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग पर कापरीचक गांव के समीप दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता व पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ दिवाकर सिंह ने जख्मी मालदेवचक गांव निवासी साहेब राम व उनकी पांच वर्षीय पुत्री रितिका कुमारी का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रुप से जख्मी साहेब राम को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी पुत्री रितिका के साथ बाइक पर सवार होकर शंभुगंज थाना क्षेत्र के रूतपैय गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. तभी कापरीचक गांव के समीप सामने से आ रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. इस घटना के बाद मौके पर से बाइक चालक अपनी बाइक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन