ढाका मोड़ के मेला मैदान में नामचीन भोजपुरी कलाकारों का होगा प्रदर्शन

नवरात्र के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. वहीं बाजार में भी इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रहा है
– दंगल प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से जुटेंगे पहलवान बाराहाट. नवरात्र के चौथे दिन प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर जहां श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है. वहीं बाजार में भी इन दिनों जबरदस्त रौनक देखने को मिल रहा है. नवरात्रि के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने देवी कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की. खासकर ढाका मोड़ एवं मोतीहाट के दुर्गा मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की लंबी कतार देखने को मिली. इस पूजा के दरमियान का मुख्य आकर्षण एक बार फिर ढाका मोड़ स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर का मेला मैदान होने जा रहा है. जहां पर कई भोजपुरी के बड़े कलाकार सहित देश के कई नामचीन हस्ती शामिल हो रहे हैं. आयोजकों के मुताबिक प्रत्येक दिन मेला परिसर में श्रद्धालुओं के लिए रामलीला एवं रासलीला का आयोजन हो रहा है. जबकि आगामी 27 मार्च को भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. जिसमें देश के कई नामी कलाकार हिस्सा लेंगे. इसके बाद 28 मार्च को कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद 28 एवं 29 मार्च को कुश्ती प्रतियोगिता के साथ-साथ अन्य खेलों को भी इस बार आयोजन में शामिल किया गया है. 30 तारीख को भोजपुरी के कई सुपरस्टार अपने प्रस्तुति के लिए यहां पहुंच रहे हैं. इस बड़े में मेला में दूर दराज से दुकानदार अपने दुकानों को लेकर यहां पहुंच रहे हैं. जिन्होंने धीरे-धीरे मेला ग्राउंड में अपना डेरा डंडा डालना शुरू कर दिया है. इस आयोजन की सफलता को लेकर मंत्री संजय प्रसाद यादव, चंद्रशेखर प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप यादव, बेलहर विधायक मनोज यादव, वकील यादव, मुखिया रेणु देवी, जिला परिषद सदस्य सिंपल देवी, समाजसेवी पूनम देवी, प्रोफेसर संगीता कुमारी एवं झारखंड राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना देवी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




