परीक्षा में अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया

Edited by SHUBHASH BAIDYA
Updated:
विज्ञापन

परीक्षा में अनुपस्थित बीएलओ से स्पष्टीकरण मांगा गया

विज्ञापन

धोरैया. प्रखंड स्थित सभा भवन धोरैया में सोमवार को धोरैया विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ ने निर्वाचन मूल्यांकन 2025 में भाग लिया व ऑनलाइन परीक्षा दी. बीडीओ रश्मि भारती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा बीएलओ के कार्य एवं दायित्वों तथा मतदाता के लिए आवश्यक सेवा शर्तों के अनुसार 30 प्रश्न दिया गया. बीएलओ द्वारा समय पर परीक्षा दी गयी. बताया गया कि जो बीएलओ परीक्षा में शामिल नहीं हुए, उन्हें स्पष्टीकरण पूछा गया है. सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ रश्मि भारती की देखरेख में परीक्षा भवन में प्रशिक्षक इरशाद अंसारी, दीपक कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार रजक, शम्स तबरेज, विकास कुमार, अमरजीत कुमार पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन