जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छह मामलों का हुआ निष्पादन

अंचल कार्यालय के मिनी सभागार में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रतीक राज के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित हुई.
अमरपुर. अंचल कार्यालय के मिनी सभागार में जमीन संबंधित विवाद की निपटारे को लेकर शनिवार को बीडीओ सह प्रभारी सीओ प्रतीक राज के नेतृत्व में जनता दरबार आयोजित हुई. जनता दरबार में पूर्व से निर्गत नोटिस का तामिला कराने आये लोगों द्वारा प्रस्तुत कागजात का प्रभारी सीओ तथा अंचल सीआइ राजेश कुमार झा ने बारिकी से अवलोकन किया. प्रभारी सीओ ने बताया कि शनिवार को अठमाहा गांव निवासी बीरबल सिंह, अभिषेक आनंद, फतेहपुर गांव की मीना देवी, मनसरपुर गांव के हरि मंडल, डटवाटी गांव के कन्हैया लाल तथा रामनगर राजपुर गांव के विगन रविदास के विवाद का निष्पादन कर दिया गया. इस मौके पर दलपति अविनाश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










