डीआरडीए डायरेक्टर ने स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर दिया जोर

Updated at : 19 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
डीआरडीए डायरेक्टर ने स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर दिया जोर

प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनी सभागार में गुरुवार को प्रदान संस्था की ओर से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ

विज्ञापन

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कार्यशाला का हुआ अयोजन

कटोरिया.

प्रखंड मुख्यालय स्थित मिनी सभागार में गुरुवार को प्रदान संस्था की ओर से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों व कर्मियों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ डीआरडीए निदेशक श्रीनिवासन, बीडीओ देवाशीष कुमार, पीओ प्रशांत कुमार सिंह, बीपीआरओ उपेन्द्र कुमार वर्मा, बीइओ मनोज मिश्रा व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. डीआरडीए निदेशक श्रीनिवासन ने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. उन्होंने ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक कचरे के निष्पादन व गांवों में स्वच्छता के प्रति व्यवहार परिवर्तन पर विशेष जोर दिया. बीडीओ देवाशीष कुमार ने कहा कि पंचायत स्तर पर स्वच्छता समितियों को सक्रिय कर नियमित मानिटरिंग सुनिश्चित की जाय. उन्होंने सभी मुखिया एवं पंचायत सचिवों से अपील किया कि वे अपने-अपने पंचायत में स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का रूप दें. खुले में शौच से मुक्ति के बाद अब गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है. प्रदान संस्था के प्रतिनिधि सरोज कुमार ने अभियान की कार्य योजना एवं पंचायत स्तर पर क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तृत प्रस्तुति दी. इस मौके पर जीविका बीपीएम देवेन्द्र कुमार मिश्र, डीसी राहुल सिंह, उत्तम प्रकाश, संदीप सिन्हा, बीसी सावन भारती, मुखिया कमलाकांत यादव, अनिता देवी, सोनी देवी, अमलेश कुमार, पंचायत सचिव रवि कुमार, अंभु कुमार, रंजन कुमार, मुखिया प्रतिनिधि त्रिभुवन उर्फ टुनटुन यादव, अखिलेश्वर यादव, रवींद्र यादव, गिरिधारी यादव आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन