घर की सफाई के दौरान दीवार से गिरकर वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन
घर की सफाई के दौरान दीवार से गिरकर वृद्ध की मौत

चांदन बाजार के गांधी चौक निवासी 65 वर्षीय उमेश मिस्त्री की मौत घर की सफाई के दौरान दीवार से गिरने से हो गयी

विज्ञापन

चांदन. चांदन बाजार के गांधी चौक निवासी 65 वर्षीय उमेश मिस्त्री की मौत घर की सफाई के दौरान दीवार से गिरने से हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर उमेश मिस्त्री घर की सफाई कर रहे थे, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वे दीवार से नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गए. परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल चांदन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन