पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार, बाराहाट में आवेदन प्रक्रिया शुरू

राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में सरकार बनने पर युवाओं के लिए विशेष रोजगार योजनाओं का वादा किया है. माई बहिन योजना के साथ-साथ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से तेजस्वी रोजगार योजना की शुरुआत की जायेगी.
पंजवारा. राजद नेता तेजस्वी यादव ने राज्य में सरकार बनने पर युवाओं के लिए विशेष रोजगार योजनाओं का वादा किया है. माई बहिन योजना के साथ-साथ पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से तेजस्वी रोजगार योजना की शुरुआत की जायेगी. इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को उनके क्षेत्र और योग्यता के अनुसार रोजगार मुहैया कराया जायेगा. इस क्रम में बाराहाट प्रखंड के विभिन्न गांवों के युवाओं से संवाद कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की गयी है. प्रखंड स्तर पर इस योजना को लागू करने और युवाओं का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी प्रखंड राजद अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने ली है. उन्होंने बताया कि योजना के तहत युवाओं से आवेदन लेने का काम पहले चरण में पूरा कर लिया गया है और उन्हें सरकारी व गैर-सरकारी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ा जायेगा. ओमप्रकाश यादव ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि पढ़े-लिखे युवा अपने कौशल और योग्यता के अनुसार रोजगार पा सकें. तेजस्वी रोजगार योजना इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और समय पर आवेदन जमा करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




