बाराहाट में घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा की बैटरी चोरी, विरोध करने पर मारपीट का आरोप

थाने में आवदेन देने पहुंचे रिक्शा चालक.
E-Rickshaw Battery Theft : बाराहाट में ई-रिक्शा की बैटरी चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। रात में सो रहे परिवार के सदस्यों ने आवाज सुनकर बाहर देखा तो युवक बैटरी चुरा रहे थे। विरोध करने पर उनसे मारपीट भी की गई, जिसकी CCTV फुटेज भी सामने आई है.
E-Rickshaw Battery Theft : बाराहाट थाना क्षेत्र के बाराहाट निवासी राजा कुमार (20), पिता मनोज साह ने थाना में दिए गए लिखित आवेदन में बताया कि 14 जुलाई 2026 की देर रात उन्होंने अपनी ई-रिक्शा घर के दरवाजे के बाहर खड़ी कर दी थी. इसके बाद परिवार के सभी लोग सोने चले गए.
आवाज सुनकर बाहर निकले तो चोरी करते मिले युवक
आवेदन के अनुसार देर रात किसी चीज की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर निकले. बाहर आने पर देखा कि कुछ युवक ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर रहे थे. जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपित बैटरी लेकर भागने लगे और इस दौरान मारपीट भी की.
सीसीटीवी में कैद होने का दावा
पीड़ित ने दावा किया है कि चोरी और मारपीट की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. उन्होंने अपने आवेदन में रतनपुर गांव के एक युवक पर बैटरी चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
बाराहाट थाना पुलिस ने लिखित आवेदन मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुरूप आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अजय कुमार झा
अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










