दो बाइकों की टक्कर में चालक जख्मी, रेफर

दूसरा बाइक चालक मौके पर से हुआ फरार
दूसरा बाइक चालक मौके पर से हुआ फरार अमरपुर. शहर के बस स्टैंड के समीप शुक्रवार की सुबह दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी चालक अमरपुर निवासी सिंटू कुमार को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने जख्मी का प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. जख्मी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह बाइक से नास्ता लाने बस स्टैंड गया था. तभी अमरपुर से इंगलिशमोड़ की ओर जा रहे बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया और मौके से बाइक लेकर फरार हो गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










