होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का डीएम ने लिया जायजा, समय पालन का दिया निर्देश

Updated at : 10 May 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का डीएम ने लिया जायजा, समय पालन का दिया निर्देश

डीएम अंशुल कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में जारी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बांका. डीएम अंशुल कुमार ने शनिवार को पुलिस लाइन में जारी होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का निरीक्षण किया. ज्ञात हो कि गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए शारीरिक दक्षता जांच परीक्षा की प्रक्रिया पांच मई से 29 मई तक निर्धारित की गयी है. इसी क्रम में डीएम ने पुलिस लाइन मैदान में चल रही होमगार्ड की बहाली प्रक्रिया का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया. साथ ही सभी प्रतिनियुक्ति कर्मियों को भी समय का पालन करने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने भोजन व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभ्यर्थियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को सुना. शनिवार को चयन प्रक्रिया में कुल 760 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 197 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. इस अवसर पर एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, सीएस सहित अन्य प्रमुख रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन