डीएम ने एफएलसी का किया निरीक्षण, वोट प्रतिशत वृद्धि पर दिया बल

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने एफएलसी का किया निरीक्षण, वोट प्रतिशत वृद्धि पर दिया बल

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने दो मई से जारी ईवीएम का प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की उपस्थिति में किया.

विज्ञापन

बांका. अपर सचिव सह अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी माधव कुमार सिंह व जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अंशुल कुमार ने दो मई से जारी ईवीएम का प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) कार्य का निरीक्षण मान्यता प्राप्त राजनीति दलों की उपस्थिति में किया. एफएलसी कार्य इसीआएल द्वारा प्रतिनियुक्त इंजीनियरों द्वारा किया जा रहा है. निरीक्षण के क्रम में प्रतिनियुक्त इंजीनियरों द्वारा किये जा रहे विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी ली गयी तथा आयोग द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्रतिदिन संपन्न करने का निर्देश दिया. निरीक्षण के क्रम में किये जा रहे एफएलसी की व्यवस्था व प्रकिया से पूर्णतः संतुष्ट हुए. निरीक्षण के क्रम में उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से भी इवीएम के संबंध में विभिन्न जानकारी लेने का अनुरोध किया गया. जिले में बीयू 3793, सीयू 2385 व वीवीपैट 2581 का एफएलसी किया जा रहा है. निरीक्षण के उपरांत डीएम की उपस्थिति में विभिन्न दलों के प्रतिनिधि के साथ बैठक की. बैठक में मतदान केंद्रों के लिए बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया गया. साथ ही अब तक छूटे हुए मतदाता, महिला व युवा मतदाता का नाम निर्वाचक सूची में अब तक सम्मिलित नहीं है, निर्वाचक सूची में सम्मिलित कराने के लिए अनुरोध किया गया तथा आगामी निर्वाचन में मतदान प्रतिशत की बढ़ोतरी के लिए मतदाता को अपने स्तर से भी जागरूक करने का अनुरोध किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन