भैंसुर ने डंडे से सिर पर प्रहार कर महिला को किया घायल
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

भैंसुर ने डंडे से सिर पर प्रहार कर महिला को किया घायल
विज्ञापन
जलावन को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज करते हुए की मारपीट
कटोरिया. जमदाहा ओपी क्षेत्र के जमुआ गांव में रिश्ते के भैंसुर व भतीजा ने महिला को डंडे से प्रहार कर सिर फोड़ दिया. जमुआ गांव निवासी अंग्रेज यादव की जख्मी पत्नी रिंकू देवी (42वर्ष) का कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ. जख्मी महिला ने भैसुर कांग्रेस यादव, भतीजा पूजन यादव, अंकित यादव व रीता देवी के विरुद्ध थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी है. इसमें जलावन विवाद में मारपीट कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. जख्मी महिला ने बताया कि वह अपने घर पर जलावन की लकड़ी फाड़ रही थी. इस दौरान भैंसुर सहित अन्य सभी लोग लाठी-डंडा लेकर पहुंचे व गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. वह जब भाग कर घर पहुंची, तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की. बचाने पहुंचे पति के साथ भी मारपीट की गयी. शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










