किसानों की समस्या व उनके हितों पर की चर्चा

Updated:
विज्ञापन
किसानों की समस्या व उनके हितों पर की चर्चा

समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक शंभुगंज. प्रखंड परिसर स्थित ई- किसान भवन में गुरुवार को सरकार के मनोनीत प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में बीएओ संकेत तिवारी, एटीएम सुमीत कुमार सहित समिति के सदस्य थे. प्रखंड कृषि पदाधिकारी संकेत तिवारी ने बताया कि उपस्थित समिति के सदस्यों को सरकार द्वारा किसानों को कौन- कौन लाभ दिया जाता है उसके संबंध में, सलाहकार समिति के सदस्यों के दायित्वों को विस्तार रूप से जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि किसानों के हित की चर्चा की गयी. साथ ही समिति के सदस्यों के दायित्वों के संबंध में बताया गया. एफपीओ के गठन के संबंध में जानकारी दी गयी, किसानों के उत्पादन, भंडारण, विपणन कराने, किसानों के समस्या से अवगत होने, प्रखंड तकनीकी दल को सहायता प्रदान करने सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा किया गया. मौके पर समिति के सदस्य दिनेश प्रसाद सिंह, राजेश कुमार सिंह, मिथलेश गुप्ता, पंकज कुमार पंकज, राजीव कुमार, रंजन कुमार सिंह सहित अन्य थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन