Dhoraiya Assembly : स्कूली बच्चियों ने मतदान के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
Dhoraiya Assembly : स्कूली बच्चियों ने मतदान के प्रति किया जागरूक

Dhoraiya Assembly : धोरैया. प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चियों ने प्रभातफेरी निकाली

विज्ञापन

Dhoraiya Assembly : धोरैया.

प्रखंड संसाधन केंद्र धोरैया में मंगलवार को मतदाता जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चियों ने प्रभातफेरी निकाली. रैली में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आमोद कुमार, बीपीआरओ अनुपम अनुराग आदि मौजूद रहे. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाते हुए स्कूली बच्चियों ने मुख्य मार्ग पर प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने भी लोगों से अपील किया कि हर हाल में अपने मत का प्रयोग करें, लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इसको लेकर मानव शृंखला का भी आयोजन किया जायेगा. स्कूली बच्चियों ने हाथ में बैनर तख्तियां लेकर धोरैया बाजार का भ्रमण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन