श्रीराम कथा और कालिका पूजन में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
श्रीराम कथा और कालिका पूजन में उमड़े श्रद्धालु

बगडुम्बा गांव के काली मंदिर परिसर में 19 मार्च से 27 मार्च तक चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा व कालिका पूजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में डूबो दिया है

विज्ञापन

बौंसी. बगडुम्बा गांव के काली मंदिर परिसर में 19 मार्च से 27 मार्च तक चल रहे नौ दिवसीय श्रीराम कथा व कालिका पूजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में डूबो दिया है. गुरुवार को कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और धर्म के विभिन्न आयामों पर गहन प्रवचन प्रस्तुत किया गया. कथावाचन के दौरान बताया गया कि एक पुत्र, माता, पिता, वधू, राजा और प्रजा का धर्म क्या होता है. भगवान श्रीराम के वनवास, निषादराज से उनकी मित्रता और केवट पर उनकी कृपा जैसे भावुक प्रसंगों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. इन प्रेरणादायक कथाओं ने न केवल भक्ति का संचार किया, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का संदेश भी दिया. कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने मंच से आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण और अधिक आध्यात्मिक हो उठा. जय श्रीराम के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा. हर संध्या बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं. यह आयोजन बगडुम्बा के ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में संतोष कुमार साह उपस्थित है. साथ ही नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती सहित कई गणमान्य लोग भी इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं. आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ किया जा रहा है.शुक्रवार को हवन के साथ इस भव्य धार्मिक समागम का समापन होगा.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन