डीईओ ने दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
डीईओ ने दो विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

डीईओ देवनारायण पंडित ने बुधवार को कटोरिया के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कटोरिया. डीईओ देवनारायण पंडित ने बुधवार को कटोरिया के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया. डीईओ ने आदर्श मध्य विद्यालय कटोरिया एवं प्राथमिक विद्यालय तेलंगवा का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डीइओ ने कुल नामांकन, छात्रों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली. आदर्श मध्य विद्यालय परिसर स्थित कस्तूरबा विद्यालय में उन्होंने करीब एक घंटे तक कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा वार्डन कनकलता को शैक्षणिक व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिया. तेलंगवा स्कूल की एचएम आरती कुमारी को भी कई निर्देश दिए. इस मौके पर बीईओ मनोज मिश्रा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन