पीठासीन पदाधिकारियों से कराया गया मतदान का डेमो

विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को ईसीआई नेट के सफल संचालन के लिए एक ट्रायल रन लिया गया
धोरैया. विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को ईसीआई नेट के सफल संचालन के लिए एक ट्रायल रन लिया गया. पीठासीन पदाधिकारी से यह कार्य संपन्न कराया गया. बीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि ईसीआइ नेट के माध्यम से पोलिंग पार्टी के मतदान केंद्र तक पहुंचने से लेकर मॉक पोल प्रारंभ करने के बाद मतदान रुझान का डाटा अपलोड कराया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुउद्देशीय सभागार से सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ तथा सभी सेक्टर पदाधिकारी द्वारा पीठासीन पदाधिकारी से मतदान रुझान से संबंधित कार्य के लिए स्थाई नियंत्रण कक्ष से नियंत्रित किया गया. बताया गया कि प्रखंड अंतर्गत कुल 216 मतदान केंद्र हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










