ePaper

विकास शिविर में विद्यालय बनाये जाने की मांग

Updated at : 26 Apr 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
विकास शिविर में विद्यालय बनाये जाने की मांग

पंजवारा पंचायत के माराटीकर महादलित टोला के आंबेडकर चौपाल एवं सबलपुर पंचायत के बेलटिकरी गांव स्थित महादलित सामुदायिक भवन में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पंजवारा. डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को क्षेत्र के अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. इसको लेकर पंजवारा पंचायत के माराटीकर महादलित टोला के आंबेडकर चौपाल एवं सबलपुर पंचायत के बेलटिकरी गांव स्थित महादलित सामुदायिक भवन में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों का स्टॉल लगाया गया था. जिसमें महादलित परिवार के लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा. वहीं बेलटिकरी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाराहाट को लिखित आवेदन देकर बेलटिकरी में सरकारी जमीन को चिह्नित कर विद्यालय निर्माण की मांग की. मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने बताता कि नदी के किनारे गांव होने के वजह से बरसात के दिनों में पढ़ाई करने जाने में दिक्कत होती है. गांव में विद्यालय बनाया जाना चाहिए. शिविर में बाराहाट के अंचलाधिकारी विकास कुमार,सबलपुर मुखिया निखिल बहादुर सिंह, जेई रंजन कुमार, अकाउंटेंट मोनू कुमार, ग्रामीण कैलाश बगबै, सहदेव मंडल सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन