डीलरों को फोर्टीफाइड चावल का दिया गया प्रशिक्षण

डीलरों को फोर्टीफाइड चावल का दिया गया प्रशिक्षण
अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को क्षेत्र के डीलरों की बैठक आयोजित हुई. जिसमें फोर्टीफाइड चावल से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को फोर्टीफाइड चावल की विशेषता के संबंध में जानकारी दी गयी. साथ ही इस चावल को पकाने के तरीके भी बताये गये. बताया कि फोर्टीफाइड चावल में पाये जाने वाले पोषक तत्व जैसे फोलिक एसिड, आयरन एवं विटामिन बी 12 जो मनुष्यों खासकर महिलाओं एवं बच्चों के लिए अत्यंत जरूरी है. यह मनुष्यों को एनिमिया जैसे रोगों से बचाव में मदद करता है. बैठक में डीलर रितेश सिंह, प्रकाश दास, सुजीत कुमार समेत अनेक डीलर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










