21.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, आखिरी वक्त में भी पिता को नहीं हुई पुत्र की कमी

पंजवारा बाजार निवासी व धोरैया में आवास सहायक के पद पर पदस्थापित अतुल भगत का निधन हो जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी नौ वर्षीय राज श्री ने शवयात्रा में घर से कांधा देते हुए मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी

निधन पर पिता को कंधा देकर अंतिम यात्रा में हुईं शामिल बेटी, दी मुखाग्नी

पंजवारा.

पंजवारा बाजार निवासी व धोरैया में आवास सहायक के पद पर पदस्थापित अतुल भगत का निधन हो जाने के बाद उनकी बड़ी बेटी नौ वर्षीय राज श्री ने शवयात्रा में घर से कांधा देते हुए मुक्तिधाम में मुखाग्नि दी. अतुल भगत की दो बेटियां राजश्री और आर्या कुमारी हैं. बेटियों ने मुखाग्नि देते हुए पुत्र का फर्ज निभाया. रविवार की देर शाम निधन की सूचना मिलते ही पूरे पंजवारा में शोक की लहर दौड़ गयी. श्री भगत पिछले कई सालों से अस्वस्थ चल रहे थे. उन्हें पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था. देहांत के बाद दोनों बेटियां अपने पिता की अंतिम यात्रा तक साथ रही, जिसको देखकर सभी लोग काफी भावुक थे. बेटा न होने पर बेटियों के अंतिम रस्म अदा करने का यह नया मामला नहीं है. इसके पहले भी क्षेत्र में बेटियों ने अपने पिता को मोक्ष के लिए कंधा व मुखाग्नि दी है. उनके निधन पर जिला परिषद सदस्य नीलम सिंह, मुखिया भोला पासवान, सामाजिक कार्यकर्ता रासमोहन ठाकुर, पंजवारा पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, आलोक कुमार सरावगी, मनोज कुमार पंडित, बिंदेश्वरी भगत सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel