ePaper

विश्व ब्रेल दिवस पर बीआरसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Updated at : 04 Jan 2025 8:30 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व ब्रेल दिवस पर बीआरसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विश्व ब्रेल दिवस पर बीआरसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

बांका/रजौन. धौनी बीआरसी परिसर में महान वैज्ञानिक लुई ब्रेल की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ब्रेल लिपि लेखन व पठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ टिंकू सिंह, उपमुखिया राजीव रंजन, प्रशिक्षण संचालक सह आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह, प्रखंड प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनीष कुमार आदि संयुक्त रूप से किया. प्रशिक्षण संचालक सह आदर्श मध्य विद्यालय धौनी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार सिंह एवं प्रखंड साधनसेवी विनय प्रसाद ने बताया कि महान वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जन्मदिवस को दिव्यांगजनों द्वारा याद किया जाता है. 90 दिवसीय आवासीय स्पर्श प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 25 दिव्यांग छात्रों द्वारा ब्रेल लेखन-पठन, खेलकूद, चित्रांकन सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. दिव्यांग छात्र दिलखुश कुमार एवं अंशु कुमार ने गुरु वंदना की प्रस्तुति की. वहीं झगरू कुमार ने महान वैज्ञानिक लुई ब्रेल के जीवनी पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह एवं प्रखंड डीडीओ अरुण कुमार सिंह सहित अन्य ने विश्व ब्रेल दिवस पर प्रकाश डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन