बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक चालक जख्मी

Updated at : 12 Aug 2025 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक व टोटो की टक्कर में बाइक चालक जख्मी

शंभुगंज - असरगंज मुख्य मार्ग पर टोटो शोरूम शंभुगंज के पास टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज – असरगंज मुख्य मार्ग पर टोटो शोरूम शंभुगंज के पास टोटो और बाइक की टक्कर में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी बाइक चालक केशोपुर गांव के सोनू कुमार पिता स्व. राकेश दास है. इस घटना के बाद जख्मी को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार केशोपुर गांव के जख्मी सोनू कुमार अपने बाइक से शंभुगंज बाजार जा रहा था. वहीं उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार टोटो ने बाइक में टक्कर मार दिया, जिसके बाद बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी और फिर जख्मी सोनू कुमार को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी टोटो चालक ने शंभुगंज के निजी क्लीनिक में अपना इलाज कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन