सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सीओ ने राजस्व कर्मचारियों के साथ की बैठक, दिये निर्देश

सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को अंचल कार्यालय वेश्म में राजस्व कर्मचारियों व विकास मित्रों के साथ बैठक हुई

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. सीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को अंचल कार्यालय वेश्म में राजस्व कर्मचारियों व विकास मित्रों के साथ बैठक आयोजित हुई. सीओ ने बताया कि अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत लगने वाले शिविर में अनुसूचित जाति व जनजाति के भूमिहीन व्यक्तियों द्वारा दिये गये आवेदन का सूचीबद्ध करते हुए राजस्व कर्मचारी को स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है. ताकि सरकार के निर्देश का पालन करते हुए सभी भूमिहीन अनुसूचित जाति एवं जनजाति व्यक्तियों को तीन डिसमिल जमीन उपलब्ध कराया जा सके. बैठक में उपस्थित कर्मियों को तीन दिन के अंदर सभी आवेदनों को सूचीबद्ध करते हुए अंचल कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है. ताकि समय सीमा के अंदर उन गरीब परिवारों एवं भूमिहीन परिवारों को नियमानुकुल जमीन उपलब्ध कराया जा सके. ताकि समय पर उन्हें अन्य लाभ की प्राप्ति हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन