BANKA : आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Published by :AMIT KUMAR SINH
Published at :07 May 2026 12:28 PM (IST)
विज्ञापन

आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत के मस्टरिया गांव में गुरुवार को आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई.
विज्ञापन
कटोरिया (बांका) दीपक चौधरी की रिपोर्ट :
आनंदपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पंचायत के मस्टरिया गांव में गुरुवार को आंधी में गिरे बिजली तार की चपेट में आने से दो वर्षीय बालक की मौत हो गई. मृत बालक की पहचान छोटू पुझार के पुत्र शिवा पुझार के रूप में हुई है. करंट से मूर्छित बालक को कटोरिया सीएचसी लाया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. कटोरिया सीएचसी से उपलब्ध कराए गए एंबुलेंस से मृत बालक के शव को घर तक पहुंचाया गया। मृत बालक के पिता छोटू पुझार, मां गीता देवी और दो भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










