ePaper

उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही चैती छठ संपन्न

Updated at : 04 Apr 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
उदीयमान सूर्य को अर्घ अर्पित करने के साथ ही चैती छठ संपन्न

आस्था और श्रद्धा का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ अर्पित करने के साथ हो गया.

विज्ञापन

पंजवारा. आस्था और श्रद्धा का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ का समापन शुक्रवार की सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्घ अर्पित करने के साथ हो गया. व्रतियों ने भगवान भास्कर को दूध, जल व फूल से अर्घ देकर परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्यता की कामना की. इस मौके पर पंजवारा चीर नदी घाट व थाना क्षेत्र के रामकोल में तालाब में बनाये गये छठ घाट पर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला. सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु छठ घाट पर पहुंचने लगे. छठ व्रतियों ने जल में खड़े होकर भगवान भास्कर की उपासना की व पारंपरिक गीत से छठ घाट गूंज उठा. सूर्य देव की लालिमा देखते ही श्रद्धालुओं ने उन्हें अर्घ अर्पित किया व सुख समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं व ग्रामवासियों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन