ePaper

बाराहाट में दो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

Updated at : 06 Sep 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
बाराहाट में दो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मामला दर्ज

कनीय विद्युत अभियंता रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

बांका. कनीय विद्युत अभियंता रवि शंकर शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान बिरणीगढ़िया गांव निवासी हरि मोहन सिंह के घर की जांच में मीटर बाईपास कर अवैध खपत पायी गयी. उन पर बकाया व राजस्व क्षति मिलाकर 37,236 रुपये की राशि निर्धारण की गयी. इसी तरह गोरटिया गांव निवासी सुनील कुमार राउत के यहां भी मीटर से छेड़छाड़ कर अवैध उपयोग किया जा रहा था. उनके खिलाफ कुल 19,190 रुपये की देय राशि तय की गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि बिजली विभाग के द्वारा दिये गये आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन