शंभुगंज के 9 पंचायतों में लगा विशेष विकास शिविर

Updated at : 30 Apr 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
शंभुगंज के 9 पंचायतों में लगा विशेष विकास शिविर

पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में बिहार महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में डा. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत शनिवार को शंभुगंज प्रखंड के 9 पंचायतों के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर टोला, हर परिवार व हर सेवा के लक्ष्य को लेकर 22 चयनित विभागों के योजनाओं से उक्त परिवारों को शत-प्रतिशत आच्छादित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य हैं. बुधवार को मिर्जापुर पंचायत के रविदास टोला श्यामपुर डाका, पकरिया पंचायत के पासवान टोला करसंडी, रामचुआ पंचायत के दास टोला कैशेपुर, छतहार पंचायत के रविदास टोला मालडा, परमानंदपुर पंचायत के पासवान टोला बंधुडीह, भरतसीला पंचायत के रविदास टोला असोता, पड़रीया पंचायत के किरणपुर, विरनौधा पंचायत के पासवान टोला विरनौधा, सगुनी, कसवा पंचायत के पासवान टोला महिसोति गांव में शिविर का आयोजन किया गया. मिर्जापुर पंचायत के रविदास टोला श्यामपुर डाका टोला में आयोजित शिविर का शुभारंभ पंचायत के मुखिया अंकित कुमार, बीडीओ नीतीश कुमार, विकास मित्र विशेश्वर कुमार रजक द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर उपस्थित लोगों को उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी. शिविर में बीडीओ नीतीश कुमार द्वारा लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र वितरण किये गये. शिविर में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा शौचालय, जन्म प्रमाण पत्र, वास भुमि, राशन कार्ड, उजाला योजना सहित अन्य मांगों का आवेदन दिया गया. इस मौके पर सभी पंचायतों में पंचायत सचिव, सभी विभाग के कर्मी, विकास मित्र सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन