ePaper

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में महिला चिकित्सक की तैनाती का उठाया मामला

Updated at : 10 May 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में महिला चिकित्सक की तैनाती का उठाया मामला

प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में क्षेत्र के बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, चिकित्सा सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया.

विज्ञापन

प्रखंडस्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक

पंजवारा. प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में क्षेत्र के बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल, चिकित्सा सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया गया. बैठक का आयोजन शनिवार को प्रखंड सभागार में पूर्व मंत्री सह बांका के वर्तमान भाजपा विधायक रामनारायण मंडल एवं बांका के एसडीएम अविनाश कुमार की अगुवाई में आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष अविनाश सिंह, उपाध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह, प्रमुख खुशबू कुमारी, बाराहाट बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को उठाया. इसमें भीषण गर्मी के मद्देनजर पेयजल की समस्या, बिजली से संबंधित समस्या सहित विभिन्न मामलों को उठाया. बैठक में उपाध्यक्ष सह सबलपुर मुखिया निखिल बहादुर सिंह ने हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा में महिला चिकित्सक की तैनाती का मामला उठाया. जिसको लेकर विधायक एवं एसडीएम ने सप्ताह में एक दिन पंजवारा अस्पताल में महिला डॉक्टर भेजे जाने की बात कही. वहीं इस दौरान बैठक में सरकार के विभिन्न योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को लेकर विभिन्न दिशा निर्देश दिये गये. इस दौरान प्रखंड कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य मुखिया भोला पासवान, निरोज झा, दिवाकर सिंह, रमेश मंडल, मुख्तार अंसारी, बम शंकर साह, पूर्व प्रमुख राजेश यादव, शंकर प्रसाद चौधरी, अनुज मिश्रा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन