276 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
276 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त, तस्कर फरार

अमरपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात कुमरखाल विद्यालय के समीप 276 लीटर शराब के साथ एक बाइक को जब्त की है

विज्ञापन

अमरपुर.

अमरपुर पुलिस ने सोमवार की देर रात कुमरखाल विद्यालय के समीप 276 लीटर शराब के साथ एक बाइक को जब्त की है. पुलिस ने बताया कि शराब तस्करों के विरुद्ध क्षेत्र में छापामारी अभियान चलाया जा रहा था. तभी गुप्त सूचना मिली कि शाहपुर की ओर से एक शराब तस्कर अपनी बाइक पर भारी मात्रा में देशी महुआ शराब की खेप लेकर क्षेत्र में तस्करी करने वाला है. सूचना मिलते ही कुमरखाल विद्यालय के समीप वाहन जांच के क्रम में एक बाइक चालक पुलिस वाहन को देख कर अपनी बाइक छोड़ अंधेरे का फायदा उठाकर मौके पर से फरार हो गया. तलाशी के क्रम में बाइक पर लदी प्लास्टिक के बोरे में रखी अलग-अलग पॉलिथिन में बंधी 276 लीटर शराब बरामद हुई. मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन