ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की गयी जान

थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग में गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी-भरको मुख्य मार्ग में गोरगम्मा मोड़ के समीप शनिवार की दोपहर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शंभुगंज थाना क्षेत्र के चौतरा गांव निवासी कारू यादव का 35 वर्षीय पुत्र विभाष यादव के रूप में हुई. अस्पताल में मौजूद मृतक के भाई हिमांशु यादव ने बताया कि शनिवार को वह अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से अमरपुर निजी क्लीनिक में डॉक्टर के पास आया था, जहां से वापसी के दौरान गोरगम्मा मोड़ के समीप सामने से आ रही मिट्टी लदी ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी हालत में अपने भाई को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर आया. जहां डॉ अपूर्व अमन सिंह ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. युवक की मौत का सूचना मिलते ही मृतक के परिजन व ग्रामीण अस्पताल पहुंचे. मृतक की मां फुलन देवी, पत्नी खुशबू देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. 2010 में युवक का विवाह असरगंज थाना क्षेत्र के गोरिया गांव निवासी खुशबु देवी के साथ हुई थी. मृतक को दो पुत्र सुमीत कुमार (10) व विपिन कुमार (05) तथा एक पुत्री आकांक्षा कुमारी (07) है. अपने पूरे परिवार की परवरिश के लिए वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था. पांच दिन पूर्व ही दिल्ली से अपने गांव आया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन