मैजिक के धक्के से बाइक चालक जख्मी, रेफर

मरपुर-बांका मुख्य पथ पर मकदुमा के समीप मैजिक के धक्के से बाइक चालक जख्मी हो गया.
अमरपुर. अमरपुर-बांका मुख्य पथ पर मकदुमा के समीप मैजिक के धक्के से बाइक चालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार पटना के मोकामा निवासी विक्की कुमार बाइक से अमरपुर होते हुए बांका जा रहा था. तभी मकदुमा के समीप सामने से आ रहे मैजिक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में धक्का मार दिया. जिससे बाइक चालक गिरकर जख्मी हो गया. साथ ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी अस्पताल में दी. जहां से मौके पर पहुंचे एंबुलेंस से जख्मी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल में चिकित्सक ने जख्मी चालक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










