Bihar News: बांका में दिव्यांग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, गर्म पानी चेहरे पर डाला और गला रेत दिया

Bihar News: बांका में एक दिव्यांग पति-पत्नी को बदमाशों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बुजुर्ग के चेहरे पर गर्म पानी डाल दिया और दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी.
Bihar News: बांका में एक दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैली हुई है. एक दिव्यांग दंपति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया. दोनों का शव बहियार में बने मिट्टी की झोपड़ी से बरामद किया गया है जहां यह परिवार कई सालों से रह रहा था. दोनों की गला रेतकर बीती रात हत्या कर दी गयी. घटना को किस कारण से अंजाम दिया गया, अभी इसका पता नहीं चला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दिव्यांग दंपति को मौत के घाट उतारा
बांका जिले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के आराजी करसोप खपड़ा गांव में डबल मर्डर की यह घटना घटी है. मृतक की पहचान अनिरुद्ध यादव (उम्र 70 वर्ष )एवं पत्नी चौरेसिया देवी (उम्र 65 वर्ष) के रूप में की गयी है. दोनों पति-पत्नी पैर से दिव्यांग हैं. मिली जानकारी के अनुसार, दंपति को कोई भी संतान नहीं है. दोनों पति-पत्नी को खपड़ा बहियार में काना बांध के समीप लगभग एक बीघा से ज्यादा जमीन है. वो उक्त जमीन पर खेती-बाड़ी करते थे. ये दंपति बहियार में ही 10 वर्ष से एक झोपड़ी देकर रहते थे.
चूल्हे पर रखा गर्म पानी चेहरे पर फेंका
मृतक अनिरुद्ध यादव दो भाई में सबसे बड़ा था. मृतक के छोटा भाई मुखलाल यादव का निधन बहुत पहले हो चुका है. उसे एक भतीजा है जो बाहर नौकरी करता है. मंगलवार की देर रात को अनिरुद्ध यादव एवं चौरसिया देवी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी गयी. दोनों को बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया. हत्यारों ने चूल्हे पर रखे गर्म पानी को अनिरुद्ध यादव के चेहरे पर डाल दिया.
डॉग स्क्वायड की टीम संग पहुंची पुलिस
बुधवार की सुबह जब ग्रामीण बहियार गए तो इस घटना का पता चला. सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच-पड़ताल किया. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी कुमारी सिया भारती ने बताया कि डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की गयी. घटना का कोई स्पष्ट पता नहीं चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




