Bihar Elections 2025 : सैन्य बलों के आवास पर मुलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराने का निर्देश
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

Bihar Elections 2025 : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैफ व अन्य सैन्य बलों के आवासन को लेकर बीडीओ अरविंद कुमार ने धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार व धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान के साथ विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन
Bihar Elections 2025 : धोरैया.
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैफ व अन्य सैन्य बलों के आवासन को लेकर बीडीओ अरविंद कुमार ने धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार व धनकुंड थानाध्यक्ष सुभाष पासवान के साथ विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया. इस दौरान भतुआचक, अस्सी मकैता, चलना, अहीरो, काठबगांव, त्रिभुवन अकादमी पैर का निरीक्षण किया गया. मौके पर बीडीओ ने सभी प्रधानाध्यापक को विद्यालय को व्यवस्थित करने व साफ-सफाई का निर्देश दिया. वहीं पीएचईडी के कनीय अभियंता को शौचालय निर्माण व चापाकल के साथ स्नानागार के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. बीडीओ ने बताया कि चुनाव के दौरान आने वाले पुलिसकर्मियों के आवासन को लेकर विद्यालय में मुलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया, जहां कमियां पायी गयी उसे दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










